Advertisement
22 November 2015

मुठभेड़ में मारी गईं 4 महिला नक्सली, प्रमुख नक्‍सली फरार

प्रतीकात्‍मक

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने समाचार एजेंसी भाषा को दूरभाष पर बताया कि सुरक्षा बल ने सुकमा जिले के गादीरास क्षेत्रा में कार्रवाई कर चार महिला नक्सलियों मार गिराया है। कल्लूरी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि सुकमा और दंतेवाड़ा जिले से लगे गादीरास क्षेत्र में डिविजनल कमांडर आयतु अपने साथियों के साथ है। सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।

आयतु नक्सलियों के दरभा डिविजनल कमेटी का सदस्य है। आयतु पर कई नक्सली हमलों में शाामिल होने का आरोप है जिसमें झीरम हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत 31 लोगों के मारे जाने की घटना भी शामिल है। आयतु के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को रवाना किय गया था। पुलिस दल जब आज सुबह नागलगुडा के पहाड़ के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लगभग दो घंटे तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

नक्सलियों के भागने के बाद जब सुरक्षा बल के जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां वर्दीधारी चार महिला नक्सलियों के शव, एक 303 रायफल, दो 12 बोर बंदूक और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में आयतु को भी गोली लगने की जानकारी मिली है लेकिन उसके साथी उसे अपने साथ ले जाने में सफल रहे हैं। 

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

TAGS: छत्‍तीसगढ़, नक्‍सली, पुलिस बल, मुठभेड़, महिला नक्‍सली, पुलिस महानिरीक्षक, एसआरपी कल्लूरी
OUTLOOK 22 November, 2015
Advertisement