Advertisement
31 July 2016

यूपी में मां, बेटी का सामूहिक बलात्कार, 14 लोग हिरासत में

गूगल

शुक्रवार रात को हुई घटना के बाबत संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उस रात एक परिवार कार से नोएडा से शाहजहांपुर  जा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार ने मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है। पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगा लिया है और 15 टीमों को उसे पकड़ने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ की टीमें कार्रवाई कर रही हैं और बुलंदशहर, मेरठ और अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि डाकुओं के एक समूह ने परिवार का रास्ता रोका और 13 वर्षीय किशोरी सहित महिला को घसीट कर पास के खेत में ले गए और उनके साथ बलात्कार किया जबकि पुरूषों को रस्सी से बांध दिया। उन्होंने कहा कि उनसे नकदी, गहने और मोबाइल फोन भी लूट लिए गए।

कृष्ण ने बताया कि परिवार का एक सदस्य रस्सी खोलने में कामयाब रहा और मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Advertisement

एसएसपी ने बताया कि देहात कोतवाली के एसएचओ रामसेन को मामले के प्रभार से मुक्त कर उन्हें पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया है क्योंकि मामले में पुलिस को उनकी लापरवाही की सूचना मिली थी।

TAGS: उत्तर प्रदेश, मां-बेटी, बलात्कार, बुलंदशहर, पुलिस, डाकू, गिरोह
OUTLOOK 31 July, 2016
Advertisement