Advertisement
24 February 2018

हरियाणा के स्कूलों की प्रार्थना में शामिल होगा गायत्री मंत्र

हरियाणा के स्कूलों में गायत्री मंत्र अब सुबह की प्रार्थना में शामिल होगा। राज्य के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 27 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी।

शर्मा ने बताया कि भगवान की प्रार्थना में गायत्री मंत्र सर्वोत्तम है। यह साधु और संन्यासियों द्वारा दुनिया को दिया गया उपहार है। हम इसे स्कूलों की सुबह की सभा में प्रार्थना के लिए शामिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ठीक उसी तरह है जैसे हमने गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया था।


Advertisement

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह फैसला सोमवार को शिक्षा व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठ में लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद स्कूलों के पाठ्यक्रम में गीता के श्लोकों को शामिल करने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा करने का कारण शिक्षा के स्तर में सुधार लाना और नैतिकता तथा संस्कृति को शिक्षा व्यवस्था में शामिल करना है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gaytri, mantra, include, prayer, schools, haryana
OUTLOOK 24 February, 2018
Advertisement