Advertisement
05 January 2021

गाजियाबाद लेंटर श्मशान हादसा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार ठेकेदार पर था 25 हजार का ईनाम

ANI

गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट के लेंटर ढहने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद निर्माण करने वालो की पुलिस को तलाश थी। मामले में ठेकेदार और नगरपालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी थी कि मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हादसे का मुख्य आरोपी अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज तक के मुताबिक हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी त्यागी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।  

मामले में ईओ, इंजीनियर और सुपरवाइजर को पहले हीं गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि ठेकेदार फरार चल रहा था। आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ धारा 304, 337, 338, 409, 427 के तहत मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज। किया गया है।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ghaziabad, Muradnagar Cremation Case, Main Accused Arrested, गाजियाबाद, मुरादनगर, श्मशान घाट लेंटर हादसा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
OUTLOOK 05 January, 2021
Advertisement