अफवाह फैलाने पर लड़की ने सरेआम लड़के को पीटा, कहा- खुद को डोनाल्ड ट्रंप की औलाद मत समझो
राजस्थान के भरतपुर में एक लड़की ने मनचले लड़के को सरेआम पीटा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद लड़की ने कहा कि खुद को डोनाल्ड ट्रंप की औलाद मत समझो, ऐसी भूल मत करो। लड़की वीडियो व तस्वीर वायरल हो रहा है। साथ ही इसकी बहादुरी की तारफी हो रही है।
बहादुरी की तारीफें बटोरने वाली इस लड़की ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि लड़कियां कमजोर नहीं है। यदि खुद को डोनाल्ड ट्रंप की औलाद मत समझते हो, तो ऐसी गलतफहमी मत पालो। हमारे हाथ बंधे नहीं हैं। हमें मनचलों का इलाज करना आता है। लड़की ने यह भी कहा कि उसने उस मनचले को इसलिए पीटा क्योंकि लोगों को बता रहा था कि उसने लड़की के साथ डेट की है।
दरअसल मामला 11 जुलाई का है। लड़की अपने इलाके के एक लड़के से परेशान थी। लड़का उस लड़की के बारे में अफवाह फैला रहा था और आते-जाते कमेंट पास कर रहा था। लड़की ने एक दिन उसकी जमकर धुनाई कर दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र की रंजीत नगर कॉलोनी निवासी वाणी शर्मा रोज सुबह जल्दी करीब 15 किलोमीटर की दौड़ लगाने के लिए घर से बाहर निकलती है। जहां कई दिनों से उसे मनचला लड़का परेशान कर रहा था। 11 जुलाई की सुबह जह दौड़ रही थी, तभी लड़के ने लड़की पर कमेंट करना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की ने वहां घूम रहे एक बुजुर्ग से डंडा लेकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने भी साथ दिया। इसी किसी इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।