Advertisement
12 August 2021

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, 5 लोग घायल

FILE PHOTO

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को आतंकियों ने बीजेपी नेता जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गए हैं। सुरक्षाबलों की कई टीमों की तलाशी अभियान चला रही है। आस-पड़ोस और इलाके के लोगों से पूछताछ करके हमलावरों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

15 अगस्त से पहले आतंकी लगातार अशांति फैलाने में लगे हुए है। अभी दो दिन पहले भी श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आतंकियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 9 लोग घायल हो गए।

हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में हनुमान मंदिर के करीब आतंकियों ने सीआरपीएफ  के एक बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका। हालांकि ग्रेनेड निशाने से चूक गया और सड़क पर जा कर फटा। खुले में ग्रेनेड फटने के कारण सड़क पर चल रहे लोग घायल हो गए। हरि सिंह स्ट्रीट लाल चौक इलाके में पड़ता है। आतंकियों के निशाने पर सुरक्षाबलों की गाड़ी थी। उनका इरादा था कि ग्रेनेड गाड़ी के अंदर जा गिरे, लेकिन वह गाड़ी से टकरा कर सड़क पर गिर गया।

TAGS: Grenade, attack, BJP, ammu, Kashmir, Rajouri
OUTLOOK 12 August, 2021
Advertisement