Advertisement
05 July 2017

गुजरात में भी दिखा किसानों का गुस्सा, कर्ज माफी के लिए सैकड़ों लीटर दूध बहाया

Twitter

बुधवार को अहमदाबाद में किसानों ने कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने हाइवे पर सैकड़ों लीटर दूध बहा कर अपना विरोध जताया।


 

Advertisement

इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई क्षत्रिय-ठाकुर सेना कर रही है। किसानों ने कहा है कि यदि कर्ज माफी की मांग नहीं मानी गई तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि देश के कई इलाकों में इन दिनों किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के किसानों ने भी सड़कों पर दूध और सब्जियां फेंककर अपना विरोध जताया था। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के आंदोलन ने काफी उग्र रूप ले लिया था। आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली लगने से 6 किसानों की भी मौत हो गई थी, अब तक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब की सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया जा चुका है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gujarat, farmers, protest, demand, debt waiver
OUTLOOK 05 July, 2017
Advertisement