Advertisement
02 November 2020

गुजरात सरकार ने शादी में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या 100 से बढ़ा 200 की

गुजरात सरकार ने शादी में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या 100 से बढ़ा 200 की

गुजरात सरकार ने कोरोना महामारी के चलते जारी प्रतिबंधों के बीच शादी में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या पूर्व निर्धारित 100 से बढ़ा कर 200 करने का आज फ़ैसला किया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की ओर से लिया गया यह निर्णय कल यानी तीन नवंबर से अमली होगा। इस दौरान मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने सम्बंधी सभी एहतियातों का पूर्ववत पालन करना होगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार हॉल आदि में होने वाली इंडोर शादी में हॉल की कुल क्षमता से आधे लोगों को ही सम्मिलित करने की अनुमति रहेगी।

TAGS: गुजरात सरकार, शादी, शामिल होने वालों, अधिकतम संख्या, 100 से बढ़ा 200, Gujarat government, increases, maximum number, people, attending, wedding from 100 to 200
OUTLOOK 02 November, 2020
Advertisement