Advertisement
13 October 2018

गुरुग्राम: दिनदहाड़े जज की बीवी और बेटे को मारी गई गोली, गनमैन गिरफ्तार

ANI

हरियाणा के गुरुग्राम के अर्काडिया बाजार के पास चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट श्रीकांत शर्मा की पत्नी और बेटे को गोली मार दी गई। दोनों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गोली जज के गनमैन ने चलाई थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना दोपहर 3.30 बजे के आसपास हुई जब बाजार में काफी लोग मौजूद थे। गोली की आवाज सुनते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी इसके बाद फरार हो गया।

गनमैन दोनों को सरकारी वाहन से बाजार लेकर गया था। आरोप है कि तभी अचानक उसने दोनों को गोली मार दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gunman, Arcadia, ector-49, gurugram, sector 49
OUTLOOK 13 October, 2018
Advertisement