Advertisement
04 April 2016

नामधारी गुरुमाता चांदकौर ने दम तोड़ा

चंद कौर पूर्व प्रमुख स्व. जगजीत सिंह की पत्नी और मौजूदा सतगुरु उदय सिंह की ताई थीं। माता चंद कौर ने उदय सिंह को गोद लिया था। चंद कौर के निधन की खबर मिलते ही उदय सिंह बंगलौर से रवाना हो गए हैं। यह जानकारी विश्व नामधारी प्रधान सुरिंदर सिंह ने दी।


बताया जा रहा है कि 2012 में जगजीत सिंह की मौत के बाद से डेरे पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। उनके भतीजे डेरे पर कब्जा करना चाहते थे। कहा जा रहा है कि उसी विवाद के चलते आज चंद कौर पर जानलेवा हमला कराया गया। 
गौरतलब है कि पंजाब के लुधियना में नामधारी समुदाय की गुरु माता चांद कौर को अज्ञात युवक ने दो गोलियां मार दी थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

घटना आज सवेरे करीब दस बजे की है। सतगुरु जगजीत सिंह की पत्नी गुरु माता चांद कौर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थीं। उनका सुरक्षा कर्मी उस समय वहां नहीं था। उसी दौरान वहां पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले माथा टेका और उसके बाद पिस्तौल निकाल कर उनकी तरफ दो फायर कर दिए और मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गया। गोलियां उनके पेट में लगी थीं।

Advertisement

 

TAGS: नामधारी समुदाय, गुरुमाता चंद कौर, अज्ञात युवक , इलाज , उदय सिंह , सतगुरु जगजीत सिंह
OUTLOOK 04 April, 2016
Advertisement