Advertisement
28 November 2016

नाभा जेल से फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिन्टू दिल्‍ली से गिरफ्तार

नाभा जेल से फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिन्टू दिल्‍ली से गिरफ्तार | google

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की खुफिया सूचना के आधार पर खूंखार आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया, हमने मिन्टू के बारे में सूचना दी थी जिसके अधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम उसे लाने के लिए दिल्ली जाएगी।

मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। रविवार शाम उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिन दहाड़े जेल तोड़ने की साजिश रचने वाले कथित मास्टर माइंड परमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसे उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब एक पुलिस चौकी पर भागने के लिए इस्तेमाल की गयी एक टोयोटा फाॅर्च्‍यूनर  गाड़ी को रोका गया।

पुलिस की वर्दी में सशस्त्र लोगों ने रविवार को संतरियों को फाटक खोलने के लिए बरगलाया और उन्हें कैदियों के साथ जेल में बंद कर दनादन गोलियां चलायीं थी। इसके बाद मिन्टू पांच अन्य कैदियों के साथ फरार हो गया था।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि भागने वाले अन्य कैदियों को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। थाईलैंड से नवंबर 2014 को यहां लाये जाने के बाद मिन्टू को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह दस आतंकी मामलों में वांछित था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने केन्द्रीय एजेंसियों के साथ मिल कर केएलएफ प्रमुख के थाईलैंड में मौजूदगी के बारे में पता लगाया जिसके बाद उसे उसके प्रमुख सहयोगी गुरप्रीत सिंह गोपी के साथ भारत लाया गया था।

पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा के मुताबिक, फरार होने वाले अन्य आतंकवादियों में कश्मीरा सिंह भी शामिल है। भाषा एजेंसी 

 

TAGS: हरमिंदर सिंह मिंटू, पटियाला, नाभा, आतंकी, पंजाब, punjab, nabha, terrorist, harminder singh mintu, delhi, arrested
OUTLOOK 28 November, 2016
Advertisement