Advertisement
07 June 2024

दिल्ली को मिलने वाले पानी की मात्रा कम कर रहा हरियाणा: आतिशी का आरोप

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार पर पिछले तीन दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में पानी का प्रवाह कम करने का आरोप लगाया।

उनकी टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए 137 क्यूसेक अधिशेष पानी जारी करने का निर्देश देने और हरियाणा को इसके प्रवाह को सुविधाजनक बनाने के लिए कहने के एक दिन बाद आई है। 

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पानी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बता दें कि इस भीषण गर्मी में दिल्ली जल संकट से जूझ रही है।

Advertisement

आतिशी ने एक्स पर कहा, "हरियाणा की साजिश बेनकाब। माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के जल संकट को हल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जब सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी, तब हरियाणा पिछले 3 दिनों में दिल्ली को दिया जाने वाला पानी लगातार कम कर रहा है।"

बहरहाल, मंत्री आतिशी पानी की स्थिति का आकलन करने के लिए सुबह 11 बजे वजीराबाद बैराज का दौरा करेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana government, delhi water crisis, atishi, allegations, conspiracy theory
OUTLOOK 07 June, 2024
Advertisement