Advertisement
07 December 2017

मानहानि मामले में केजरीवाल को पेशी से छूट

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानहानि मामले में 11 दिसंबर को निचली अदालत के समक्ष निजी तौर पर पेश होने से छूट दे दी है। राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा ने बीते साल 17 नवंबर को केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाया था। केजरीवाल ने नोटबंदी के बाद चंद्रा पर काला धन जमा करने का आरोप लगाया था।

न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने दिल्ली पुलिस और चंद्रा को भी नोटिस जारी किया और उनसे भाजपा नेता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को रद्द करने की मांग वाली मुख्यमंत्री की याचिका पर जवाब मांगा। इस मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। केजरीवाल ने निचली अदालत द्वारा चार मार्च को उन्हें जारी समन पर रोक लगाने की मांग की है।  

TAGS: हाई कोर्ट, केजरीवाल, मानहानि, HC, Kejriwal, defamation case
OUTLOOK 07 December, 2017
Advertisement