Advertisement
30 April 2016

हेमा मालिनी बाल बाल बचीं

गूगल

 

हादसा तब हुआ जब भाजपा सांसद एक कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और गऊ अनुसंधान केंद्र जा रही थीं। भाजपा नेता संजय गोविल ने कहा कि सांसद के काफिले में शामिल एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही रुक गर्ई। इस बीच एक तेज रफ्तार कार काफिले में घुसी और जिस वाहन में सांसद थीं उसे रगड़ लगाती हुई गई।

उन्होंने कहा कि उसके बाद वह कार मौके से भाग गई। बॉलीवुड अभिनेत्री पिछले साल राजस्थान में एक दुर्घटना का शिकार हुईं थी जिसमें चार वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई थी और हेमा सहित पांच अन्य जख्मी हो गए थे।

TAGS: हेमा मालिनी, सांसद, वाहन, दुर्घटना, मथुरा, काफिला
OUTLOOK 30 April, 2016
Advertisement