Advertisement
04 April 2016

अमृतसरः सीमा पर गोलीबारी के बीच दस करोड़ की हेरोईन बरामद

अमृतसरः सीमा पर गोलीबारी के बीच दस करोड़ की हेरोईन बरामद

सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक आरएस कटारिया ने आज यहां बताया कि अमृतसर सेक्टर के छनमुल्ला सीमा चौकी पर आज तड़के तीन पाक तस्करों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर सीमा सुरक्षा घेरा के पास आए और भारतीय क्षेत्र में कुछ फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर तैनात जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो उन लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर मौके से भाग निकले।

 

उन्होंने बताया कि इसके बाद जब मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया जहां से बल के जवानों ने दो पैकेट हेरोईन बरामद किया। बरादम नशीले पदार्थ के प्रत्येक पैकेट का वजन एक-एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई।

TAGS: पंजाब, अमृतसर, अंतरराष्ट्रीय बाजार, सुरक्षा बल, पाकिस्तान, हिरोईन
OUTLOOK 04 April, 2016
Advertisement