Advertisement
06 December 2016

कड़ी सुरक्षा में राम लला के दर्शन

google

गौरतलब है कि 6 दिसंबर, 1992 कार सेवा के लिए अयोध्या पहुंचे हजारों कारसेवकों ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया था। इस दौरान घटना स्थल से थोड़ी दूर पर बने मंच पर लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कारसेवकों ने 5 घंटे 45 मिलट में बाबरी मस्जिद ध्वस्त की थी। अयोध्या में इस दिन करीब तीन लाख कारसेवक जुटे थे।

कारसेवा दिन भर चलती रही। पाकिस्तान और बांग्लादेश में कई मंदिर तोडे़ गए और देश में सांप्रदायिक उन्माद फैल गया था। बाद में सात दिसंबर को लालकृष्ण आडवाणी ने नैतिकता के आधार पर लोकसभा में विपक्ष के नेता पद से त्यागपत्र दिया। (एजेंसी)

TAGS: राम जन्मभूमि, बाबरी मस्जिद, अयोध्या, राम लला
OUTLOOK 06 December, 2016
Advertisement