Advertisement
07 June 2017

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 4 किसानों ने की आत्महत्या, कर्ज से थे परेशान

महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर 4 किसानों ने की आत्महत्या, कर्ज से थे परेशान | Demo Pic

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन ने जहां उग्र रूप ले लिया है वहीं महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर चार किसानों ने की आत्महत्या की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर किसानों ने यह कदम उठाया।

नवनाथ, नांदेड़ के परमेश्वर (40), सतारा के सुरेश शंकर (38) ने खुदकुशी की। वहीं, वर्धा के बलीराम इंगले (56) ने तो पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

किसान आंदोलन में शामिल था मृतक नवनाथ

Advertisement

कर्जमाफी को लेकर महाराष्ट्र में 1 जून से किसानों का  आंदोलन जारी है। मृतक किसान नवनाथ भी इस आंदोलन में शामिल था।

क्या थी वजह?

समाचार चैनल एबीपी न्यूज के मुताबिक नवनाथ की तीन एकड़ की खेती है, जिसमें उन्होंने अंगूर की बेल लगाई थी। खेती के लिए नवनाथ ने जिला बैंक से तीन लाख कर्ज लिया था इसके अलावा परिवार के गहने भी गिरवी रखकर एक लाख का कर्जा लिया था। नवनाथ पिछले दो साल में खेती का खर्चा भी नहीं निकाल पा रहे थे। आंदोलन से रास्ता नहीं निकलने पर नवनाथ ने खुदकुशी कर ली।

बता दें कि हाल फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों का आंदोलन चल रहा है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों का आंदोलन काफी व्यापक और उग्र हो गया है।

TAGS: 24 hours, 4 farmers, committed suicide, debt, maharashtra
OUTLOOK 07 June, 2017
Advertisement