Advertisement
07 March 2016

हर जन्म मोहे बिटिया ही दीजो

 

लड़का पैदा होने पर या उसकी शादी में भी जितनी खुशी नहीं मनाई जाती उससे ज्यादा खुशी किनाना गांव के संजय ने लड़की पैदा होने पर मनाई। किनाना गांव के सभी लोगों को भोज करवाया। डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ कुआं पूजन करवाया गया और कन्याओं को भोज करवाया।

संजय ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि सबसे पहले उनके यहां बेटी ने जन्म लिया है। आज लड़का व लड़की में कोई फर्क नहीं है। फर्क केवल सोच का है। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लडकों से पीछे नहीं हैं। वह लड़की की परवरिश लड़कों से बेहतर करेंगे।

TAGS: हरियाणा, गांव, किनाना, बेटी, भोजन, ढोल, डीजे
OUTLOOK 07 March, 2016
Advertisement