Advertisement
01 April 2025

भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति को वास्तव में सम्मानित करता है। भारत ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व करता है।’’

उन्होंने ओडिशा के लोगों को मेहनती बताते हुए उनकी प्रशंसा की और कहा कि केंद्र एवं ओडिशा सरकार ने पिछले साल राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Advertisement

उत्कल दिवस प्रतिवर्ष एक अप्रैल को मनाया जाता है। ओडिशा 1936 में बंगाल प्रांत से अलग होकर अस्तित्व में आया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, Odisha's history, literature and music, PM Narendra Modi
OUTLOOK 01 April, 2025
Advertisement