Advertisement
16 March 2018

पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में जगतार सिंह तारा दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान

पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में जगतार सिंह तारा दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान | FILE PHOTO

चर्चित पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में जगतार सिंह तारा को दोषी करार दे दिया गया है। इस मामले में शनिवार को सजा सुनाई जाएगी।

बता दें कि 9 मार्च को बुड़ैल जेल की विशेष अदालत में केस में अंतिम बहस पूरी हो गई थी। उसके बाद अगली सुनवाई शुक्रवार 16 मार्च को हुई, जिसमें तारा को दोषी करार दिया गया। अब 17 मार्च को जगतार को सजा सुनाई जाएगी।

कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार सरदार बेअंत सिंह और पंजाब के 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री थे। खालिस्तानी अलगाववादिओं ने कार को बम से उड़ा कर उन की हत्या कर दी थी।

Advertisement

सरदार बेअंत सिंह ने 23 साल की आयु में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। 1992 में वह पंजाब के मुख्‍यमंत्री बनें। अपने जीवन काल में वे पांच बार पंजाब विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष के रूप में भी अन्होंने 1986 से 1995 कार्य किया था।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शब्दों में पंजाब के मुख्‍यमंत्री के रूप में सरदार बेअंत सिंह ने राज्‍य में सामान्‍य स्थिति बहाली के लिए कङे संघर्ष किए। 18 दिसम्बर 2013 को डाक विभाग ने सरदार बेअंत सिंह के सम्‍मान में एक डाक टिकट भी जारी किया।

 

TAGS: Court Chandigarh, Jagtar Singh Tara, guilty for assassination, former Punjab CM Beant Singh, Quantum of sentence
OUTLOOK 16 March, 2018
Advertisement