Advertisement
13 May 2022

जम्मू कश्मीरः सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में थे शामिल

FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के बराड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में 2 आतंकी को ढेर कर दिया गया है। आज ही एक और आतंकी एनकाउंटर में मारा गया था। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल थे।

आतंकियों ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की तहसील दफ्तर में घुसकर हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने चडूरा शहर में तहसील कार्यालय के भीतर घुस कर राहुल भट्ट को गोली मारी थी। भट्ट को प्रवासियों के लिए विशेष नियोजन पैकेज के तहत 2010-11 में क्लर्क के तौर पर सरकारी नौकरी मिली थी।

सुरक्षाबलों को बांदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर जब फायरिंग शुरू की तो एनकाउंटर शुरु हो गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षाबलों को आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था। अलर्ट में कहा था कि बांदीपुरा इलाके में तीन अज्ञात आतंकियों की 10 मई को मूवमेंट ट्रैक की गई है। ये आतंकी अपनी लोकेशन लगातार बदल रहे हैं और सिक्योरिटी फोर्सेज, सिक्योरिटी फोर्सेज की गाड़ियों को तथा पिकेट्स को निशाना बना रहे हैं।

OUTLOOK 13 May, 2022
Advertisement