Advertisement
20 February 2016

जाट आंदोलनः दिल्ली में जल संकट का अंदेशा

गूगल

दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने डीजीबी अधिकारियों के साथ आपात बैठक की और हालात के सामान्य होने तक जल आपूर्ति को तर्कसंगत करने का फैसला किया। मिश्रा ने कहा कि जाट आंदोलनकारियों ने मुनक नहर के गेट तोड़ दिए जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।

 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने डीजीबी को तत्काल सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को कहा क्योंकि अगर यथाशीघ्र आपूर्ति सामान्य नहीं बनाई गई तो जल संकट पैदा हो सकता है। केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अपने हरियाणा समकक्ष एमएल खट्टर से हालात के बारे में चर्चा की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुनक नहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह तत्काल सेना भेजेंगे।

Advertisement

 

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली, खास कर दिल्ली की जल आपूर्ति पर जाट आंदोलन के प्रभाव से चिंतित हूं। राजनाथ जी से समय मांगा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट किया, मुनक नहर संकट के बारे में गृहमंत्री से बात की। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वह सेना प्रमुख को निर्देश देंगे ओर दिल्ली को जल संकट से बचाने के लिए कार्रवाई करेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हरियाणा, जाट आंदोलन, अरविंद केजरीवाल , दिल्ली जल बोर्ड , उच्चतम न्यायालय,
OUTLOOK 20 February, 2016
Advertisement