Advertisement
27 August 2016

अमर को खुश करने के लिए जया को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार के बीच मचे बवाल के बीच अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दे डाली। अमर सिंह ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी में महत्व नहीं मिल रहा है। सिंह ने यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनसे बात नहीं करते। फोन करने पर मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना दी जाती थी कि आपका संदेश नोट करा दिया गया है। इससे आहत अमर ने कहा कि उनका समाजवादी पार्टी में कोई महत्व नहीं रह गया है। यहां तक कि जयाप्रदा को भी बेइज्जत किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि पहले कहा गया था कि जयाप्रदा को विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। वह भी नहीं बनाया गया। इससे नाराज सिंह मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते रहे।  सिंह की इस नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव दिया। जयाप्रदा अब उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष होगी और उन्हें कैबिनेट मंत्री की सुविधा प्रदान की जाएगी। परिषद के अध्यक्ष गीतकार गोपाल दास नीरज हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमर सिंह, उत्तर प्रदेश, जयाप्रदा, समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव
OUTLOOK 27 August, 2016
Advertisement