Advertisement
21 April 2025

झारखंड: बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक करोड़ का इनामी विवेक समेत 8 नक्सली ढेर

झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ सोमवार को मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए, मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपए का इनामी विवेक भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

उन्होंने बताया कि ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों ने अभियान शुरू किया जिसमें छह नक्सली मारे गए और दो इंसास राइफल, एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल’ (एसएलआर) एवं एक पिस्तौल बरामद की गई।

Advertisement

अधिकारियों बताया कि इस मुठभेड़ में किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। कोबरा सीआरपीएफ की विशेष इकाई है जो जंगल युद्ध संबंधी रणनीति में दक्षता के लिए जानी जाती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jharkhand, Encounter, security forces and Naxalites, Bokaro, 8 Naxalites, Vivek, reward of one crore, killed
OUTLOOK 21 April, 2025
Advertisement