Advertisement
09 June 2021

झारखण्‍ड: 17 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, दुकानों के खुलने के समय में बढ़ोतरी, जानिए- शनिवार-रविवार को क्या है नियम

Symbolic Image/ File Photo

स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा के नाम पर झारखण्‍ड में जारी लॉकडाउन की मियाद एक सप्‍ताह और बढ़ा दी गई है। पहले से जारी लॉकडाउन की मियाद 10 जून को सुबह छह बजे समाप्‍त हो रही थी। अब 17 जून सुबह छह बजे तक लॉकडाउन संबंधी आदेश प्रभारी रहेगा। दुकानें अब दो के बदले चार बजे तक खुलेंगी। जमशेदपुर को छोड़ कर सभी जिलों में सभी दुकानें खुलेंगी।

एक मोर्चे पर सख्‍ती बढ़ाते हुए शनिवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक आवश्‍यक सेवा को छोड़ पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय किया गया है। बुधवार को मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकारी और निजी दफ्तरों में एक तिहाई क्षमता के साथ चार बजे तक काम होगा ।

रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग और रामगढ़ में पिछले सप्‍ताह कोरोना संक्रमण के ज्‍यादा मामलों को देखते हुए जूता, कपड़ा, ज्‍वेलरी की दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया था। वह प्रतिबंध अब सिर्फ जमशेदपुर में बरकरार रहेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jharkhand, Lockdown Extended Till 16 June, लॉकडाउन, झारखंड
OUTLOOK 09 June, 2021
Advertisement