Advertisement
04 July 2017

झारखंड मॉब लिंचिंग: 2 गोरक्षकों ने किया सरेंडर, हत्या का है आरोप

Twitter

झारखंड में 29 जून को मीट व्यापारी अलीमुद्दीन अंसारी की भीड़ ने हत्या कर दी थी। सोमवार को मामले के  दो आरोपियों ने रामगढ़ जिला न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया। इन दोनों का नाम दीपक मिश्रा और छोटू वर्मा बताया गया है। इन्हें गोरक्षा समिति का कथित सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने सोमवार दोपहर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया, जिसके बाद उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी के लिए भेज दिया गया है।

अंग्रेजी समाचार-पत्र इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह दोनों आरोपी उन लोगों की भीड़ में शामिल थे जिन्होंने हत्‍या की वारदात को अंजाम ‌दिया थ्‍ाा।

भाजपा नेता भी हुए गिरफ्तार

Advertisement

बता दें कि इस मामले में अब तक दस लोग गिरफ्तार किए जा चुके है। इसके अलावा  उन पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम एफआईआर में दर्ज नहीं है। गिरफ्तार लोगों में एक भाजपा नेता भी शामिल है।

इसलिए किया सरेंडर

रामगढ़ के एसपी किशोर कौशल ने मीडिया को बताया, “उन्होंने सरेंडर इस‌लिए किया ‌कि पुलिस के पास उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट था और साथ ही उनकी प्रॉपर्टी को जब्त करने की अनुमति भी मिल गई थी। अगर वो आज सरेंडर नहीं करते तो हमें उनकी प्रॉपर्टी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ती।”

 

TAGS: Jharkhand, Mob Lynching, 2 Gorkshak, surrender, murder charges, BJP
OUTLOOK 04 July, 2017
Advertisement