Advertisement
08 September 2018

कठुआ के आश्रम में नाबालिगों के साथ यौन शोषण का खुलासा, एक शख्स गिरफ्तार, 20 बच्चों को छुड़ाया गया

File Photo

पिछले काफी समय से वैध या अवैध रूप से चल रहे शेल्टर होम्स और  अनाथ आश्रमों से जुड़े विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जम्मू के जिला प्रशासन कठुआ का है, जहां अवैध रूप से चलाए जा रहे एक अनाथ आश्रम से प्रशासन ने 20 बच्चों को मुक्त करवाया। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर रोहित खजुरिया ने कहा कि बच्चों ने हमें बताया कि वे हमे गालियां देते थे और बुरा व्यवहार करते थे।

बच्चों ने की थी यौन उत्पीड़न की शिकायत

Advertisement

कठुआ जिले के वॉर्ड नंबर 14 में अवैध रूप से चल रहे अनाथ आश्रम पर पुलिस और प्रशासन की साझा टीम ने तब दबिश दी जब इस आश्रम में रह रहे बच्चों ने उनके साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत लोगों से की। इन शिकायतों की जांच के लिए कठुआ के असिस्टेंट कमिश्नर रेवेणु और पुलिस की टीम ने जब इस आश्रम के दस्तावेज इसके पादरी एंथोनी से मांगे तो वो किसी तरह के दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

छुड़ाए गए बच्चों में 11 लड़के और 8 लड़कियां हैं

आश्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को बाल आश्रम और नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद अगर आरोपों में सत्यता पाई जाएगी तो कानूनी कार्रवाई होगी। इन बच्चों का मेडिकल करवाया जाएगा और उनके बयान भी लिए जाएंगे। 11 साल से 17 साल तक आयु के बच्चे जिनमें 12 लड़के और आठ लड़कियां हैं, जिन्होंने पादरी पर उनका यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पहले भी सामने आ आ चुके हैं इस तरह के कई मामले

ऐसा पहला मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से आया था जहां करीब दो दर्जन लड़कियों के साथ रेप की बात सामने आई थी. इस मामले में शेल्टर होम चला रहे ब्रजेश सिंह पर बेहद संगीन आरोप लगे हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर के बाद देवरिया से ऐसे ही एक और मामले के प्रकाश में आने के बाद से देश भर में शेल्टर होम और आनथालयों की पोल खुल रही है.

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: J&K, Police, arrested, a man, rescued, 20 children, a hostel, Kathua yesterday
OUTLOOK 08 September, 2018
Advertisement