Advertisement
10 March 2016

दक्षिण दिल्ली में जेएनयू छात्र ने खुदकुशी की

गूगल

 

 

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय दुष्यंत के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने पारिवारिक मुद्दों और एक महिला से रिश्तों सहित कुछ निजी समस्यों के बारे में जिक्र किया है।

Advertisement

 

अधिकारी ने कहा कि दुष्यंत जवाहर लाल नहेरू विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा था। वह बेर सराय में एक इमारत की पहली मंजिल पर रहता था जिसमें करीब नौ कमरे हैं जो सारे छात्रों और कामकाजी पुरूषों ने किराये पर लिए हुए हैं। उसने कथित तौर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने कहा  हमें सुबह में सूचना मिली थी और एक टीम को भेजा था। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। हमने उसके परिवार को सूचित कर दिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

TAGS: जेएनयू, छात्र, नेता, सुसाइड
OUTLOOK 10 March, 2016
Advertisement