Advertisement
28 March 2021

'जूता मार होली' के रंग में ना हो भंग, इसलिए हर साल इस शहर की मस्जिदों को ढक दिया जाता है, फिर ऐसे मनाई जाती है

File Photo/ Symbolic Image

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। आज 29 मार्च सोमवार को पूरा देश होली के रंग में सराबोर हो रखा है। कोरोना महामारी की वजह से कई राज्यों में पाबंदियां भी लगाई गई है। 'बुरा ना मानो होली है...' की बातों को इस महामारी की वजह से 'होली ना खेलुं तो बुरा ना मानों...' में बदल दिया गया है। हर राज्य में होली के दिन कुछ-ना-कुछ अनोखा किया जाता है। जैसे यूपी में मसान होली और लठमार होली प्रसिद्ध है। 

लेकिन, इन चर्चाओं के बीच यूपी में जूतामार होली भी खेली जाती है। इसको लेकर इस साल भी प्रशासन ने सांप्रदायिक तनाव ना हो, इसके लिए शाहजहांपुर ज़िले की मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढक दिया गया है। यहां 'जूतामार' होली की एक अनोखी परंपरा चली आ रही है जिसमें क़रीब आठ किमी लंबा 'लाट साहब' का जुलूस निकाला जाता है।

दरअसल, इस जुलूस में एक व्यक्ति को लाट साहब के रूप में भैंसा गाड़ी पर बैठाया जाता है। उसके बाद फिर उसे जूते और झाड़ू मारते हुए पूरे शहर में घुमाया जाता है। इस दौरान शहर के आम लोग भी लाट साहब को जूते फेंक कर मारते हैं। इसी को लेकर ऐहतियातन ये कदम उठाया जाता है। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आज तक इस जुलूस में किसी भी तरह की हिंसा और तनाव की खबरें नहीं आई है। करीब ये परंपरा आठ से दस सालों से होती चली आ रही है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक इस जुलूस के दौरान बीच में छह बड़ी मस्जिदों के अलावा कई छोटी मस्जिदें और कुछ मज़ारें पड़ती हैं। दो दिन पहले जिले के आला अधिकारियों की स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई है जिसमें सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jutamaar Holi, Uttar Pradesh, Shahjahanpur
OUTLOOK 28 March, 2021
Advertisement