Advertisement
19 December 2020

दिल्ली में कडाके की ठंड,वायु गुणवत्ता ‘खराब’

दिल्ली में कडाके की ठंड,वायु गुणवत्ता ‘खराब’ | FILE PHOTO

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहने से शाम के समय धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहे। जबकि सापेक्ष आर्द्रता 48 और 76 फीसदी के बीच दर्ज की गई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर की वायु औसत गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 292 पहुंच गया जो ‘खराब’  श्रेणी में आता है।

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि तापमान शाम के समय गिरना शुरू हो गया और रात में इसके और नीचे गिरने का अनुमान है। विभाग के अनुसार रविवार सुबह हल्की धुंध छायी रहेगी जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: पांच और 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 

मौसम विभाग ने बताया आज सुबह न्यनूतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा।

OUTLOOK 19 December, 2020
Advertisement