Advertisement
03 March 2016

कन्हैया रिहा, जेएनयू पहुंचे

गूगल

उनकी रिहाई पर जेएनयू के छात्रों ने खुशी मनाई। कन्हैया को बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने छह महीने के लिए सशर्त जमानत दे दी थी मगर बुधवार को दस्तावेजी कार्रवाई पूरी नहीं हो पाने के कारण उनकी रिहाई एक दिन टल गई। उनकी रिहाई पर बिहार के बेगूसराय स्थित उनके गांव में भी जश्न का माहौल है। कन्हैया को पूरे 21 दिन बाद जेल से रिहा गया है। जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी के आरोप में कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के करीब दो हफ्ते बाद दो अन्य छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया और ये दोनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

TAGS: कन्हैया कुमार, जेएनयू, छात्र संघ अध्यक्ष, अदालत, जमानत, देश विरोधी नारेबाजी, दिल्ली पुलिस
OUTLOOK 03 March, 2016
Advertisement