Advertisement
28 April 2018

बाबा केदारनाथ के कपाट कल खुलेंगे

बाबा केदारनाथ के कपाट कल खुलेंगे | file photo

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे। कपाट सुबह में खुलेंगे जबकि रात को लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। इस बार केदारनाथ यात्रा कुछ अलग होगी. लोगों को बाबा केदार के दर्शन के साथ ही केदारनाथ की कहानी भी लेजर शो के माध्यम से दिखाई जाएगी। चार मई तक हर रात बाबा की महाआरती के बार ये शो होगा। स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जानकारी के अनु्सार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ जा सकते हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी इस मौके पर मौजूद रहने की उम्मीद है।

लेजर शो के जरिए बाबा केदारनाथ की स्थापना से लेकर यहां के प्रसिद्ध धामों, आपदा से पहले और आपदा के बाद के कार्यों को भी तीर्थयात्रियों को बताया जाएगा। प्रशासन ने लेजर शो का ट्रायल शो भी किया है। लेजर शो मंदिर की बाहरी दीवारों पर दिखाया जाएग।

TAGS: Kapat, baba, kedarnath, open, tomorrow
OUTLOOK 28 April, 2018
Advertisement