Advertisement
23 December 2020

कोरोना का कहर: कर्नाटक में फिर से लगा कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं को मिली छूट

कोरोना का कहर: कर्नाटक में फिर से लगा कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं को मिली छूट

कर्नाटक सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए एक बार फिर से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य में 24 दिसंबर से लेकर नए साल की दूसरी तारीख तक रात के 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

हालांकि, रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच माल वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। लंबी दूरी की बसों, ट्रेनों, हवाई सेवाओं की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं, उद्योगों और कंपनियों के कर्मचारियों, जिनके लिए 24 घंटे संचालन की आवश्यकता होती है। उन्हें छूट दी गई है। सभी आपातकालीन आवागमन को इससे अलग रखा गया है। 

रात के कर्फ्यू के दौरान विशेष अनुष्ठान, क्रिसमस की रात को बिना किसी रुकावट के खुले रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक क्रिसमस के त्योहार का उत्सव 17 दिसंबर को जारी आदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार मनाया जाएगा।

Advertisement

दरअसल, यूके में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। जिसके बाद पूरी दुनिया में दहशत है। इसे लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। पहले यूके से आने वाली सभी फ्लाइटों को 31 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया। अब कर्नाटक में भी नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है।

TAGS: Karnataka, Curfew Schedule, Imposed From Tomorrow, Till Jan 2, कर्नाटक, नाइट कर्फ्यू, कल से लागू, रात ग्यारह बजे से सुबह पांच बजे तक
OUTLOOK 23 December, 2020
Advertisement