Advertisement
18 August 2018

केरल में जब वायुसेना के कैप्टन ने छत पर उतारा चॉपर, बाढ़ में फंसे 26 लोगों की बचाई जान

Twitter

केरल में लगातार मानसूनी बारिश और बाढ़ ने राज्य के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इस प्राकृतिक आपदा से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि राज्य में अभी भी एक लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हैं।

राज्य में इस तबाही के बीच थल सेना, वायुसेना और नौसेना देवदूत की भूमिका निभा रही हैं। इस आपदा में जवान फरिश्तों की तरह जमीन पर उतरकर लोगों की जान बचा रहे हैं।

कैप्टन राजकुमार की बहादुरी, 26 लोगों की बचाई जान

Advertisement

कैप्टन पी राकुमार ने शुक्रवार को एक ऐसे इलाके से 26 लोगों को एयरलिफ्ट किया जहां मौजूदा स्थिति में इंसान का जाना बेहद मुश्किल था। घने पेड़ों के बीच कैप्टन कुमार ने सी किंग 42B चॉपर घर की छत पर ले जाकर इन लोगों को बचाया।

विषम परिस्थितयों में भी लोगों की जान बचाने में जुटे जवान

अपनी इस बहादुरी और विषम परिस्थितियों में भी लोगों की जान बचाने के दृढ़ निश्चय को पूरा करते हुए कैप्टन ने इस बात की बानगी दी है कि सेना किस हद तक जाकर राज्य में लोगों की जान बचा रही है। सेना नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), इंडियन कोस्ट गार्ड और रैपिड ऐक्शन फोर्स के साथ मिलकर राज्य को आपदा से राहत दिलाने में जुटी है।

'ऑपरेशन मदद' में जुटी सेना

बाढ़ प्रभावित केरल में सेना द्वारा 'ऑपरेशन मदद' चलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के लिए नेवी, एयरफोर्स, आर्मी, कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं। रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर ऑपरेशन की जानकारी दी जा रही है। भारतीय सेनाएं राज्य प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों के साथ मिलकर खाने-पीने का सामान पहुंचा रही हैं। साथ ही, संपर्क मार्गों और पुलों का निर्माण भी कर रही है। 

इससे पहले गर्भवती महिला को कमांडर ने बचाया था..

इससे पहले नौसेना ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें देखा जा सकता है कि नेवी का हेलिकॉप्टर एक गर्भवती महिला को बचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की मदद के लिए हेलिकॉप्टर से रस्सी लटकाई गई है, जिसे महिला की कमर से ऊपर बांध दिया जाता है और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया जाता है। इस दौरान महिला के गर्भाशय से लगा वॉटर बैग भी लीक हो गया था। बाद में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस मिशन को पूरा किया कमांडर विजय वर्मा ने। 


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kerala Flood, Captain Rajkumar, rescuing 26 people, SeaKing 42B, helicopter, extremely challenging, conditions
OUTLOOK 18 August, 2018
Advertisement