Advertisement
28 February 2017

हरियाणा में भाजपा विधायक खुद अपनी सरकार से ही नाराज

हरियाणा में भाजपा विधायक खुद अपनी सरकार से ही नाराज | google

चंडीगढ़ और दिल्ली में दो बार बैठकें कर चुके विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा हाईकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा। बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नाराज विधायकों को सुबह अपने निवास पर बुलाया और उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया।

बजट सत्र की कार्यवाही के बाद फिर 15 विधायकों ने गुप्त बैठक कर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दीं। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के दौरान स्पष्ट कहा कि उनकी मंशा सरकार को नुकसान पहुंचाने की नहीं है, लेकिन जरूरी काम तो होने ही चाहिए। सरकार को रिपोर्ट मिली है कि गुरुग्राम के भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल, मूलचंद शर्मा और रणधीर कापड़ीवास इन विधायकों को एकजुट कर रहे हैं।

दक्षिण हरियाणा के साथ-साथ उत्तर हरियाणा के भी कई विधायक सरकारी व्यवस्था से नाराज हैं। मुख्यमंत्री व हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला के मनाने के बाद लग रहा था कि सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन सोमवार  शाम को चंडीगढ़ में फिर एक भाजपा विधायक के निवास पर 15 विधायकों द्वारा गुप्त बैठक करने की खबर आई। हालांकि इस बैठक में 17 विधायकों को शामिल होना था। राज्‍य में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है।

TAGS: हरियाणा, भाजपा, विधायक, नाराजगी, Haryana, MLA, angry, disturbance, khattar
OUTLOOK 28 February, 2017
Advertisement