Advertisement
03 September 2016

किरण बेदी ने पुदुचेरी के गांव में श्रमदान किया

किरण बेदी ने पुदुचेरी के गांव में श्रमदान किया | पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी श्रमदान करती हुईं

उन्होंने कहा, श्रमदान एक आदत है और अभियान भी है। गंदगी के खिलाफ खड़े हर व्यक्ति को इस अभियान में शामिल होना चाहिए। इस अभियान की शुरुआत बहूर समुदाय पंचायत के सेलियामेडु गांव से की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वच्छ पुदुचेरी के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल किया जाए। बेदी ने सामुदायिक भवन के नजदीक पड़े कूड़े को भी साफ किया जहां पर यह कार्यक्रम हो रहा था।

किरण बेदी ने जमा कर कूड़ेदान में डाला और भवन के बाहरी भाग में पौधा भी लगाया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वच्छ पुदुचेरी के लक्ष्य को तय करने की बात की और कहा कि अगले साल अक्टूबर तक इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो प्रधानमंत्री खुद पुदुचेरी आकर हर कार्यकर्ता का अभिनंदन करेंगें। किरण बेदी ने पुदुचेरी विश्वविद्यालय और इससे संबंद्ध कॉलेजों के 50,000 से ज्यादा छात्रों को श्रमदान अभियान के इस मुहिम से जुड़ने के लिए अनुरोध किया। लोक कल्याण मंत्री एम कांडासामी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

एजेंसी भाषा

TAGS: kiran bedi, Lt governor, puducherry, shramdaan, किरण बेदी, उपराज्यपाल, पुदुचेरी, श्रमदान
OUTLOOK 03 September, 2016
Advertisement