Advertisement
28 June 2025

कोलकाता गैंगरेप केस: मुख्य आरोपी का विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया: कोलकाता पुलिस

कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि यह वारदात पूर्वनियोजित थी या नहीं।

 

Advertisement

अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को ये बताया कि "लेकिन यह पहले से योजनाबद्ध अपराध था या अचानक हुआ, यह साबित करने की जरूरत है।" पुलिस इस एंगल पर काम कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, महिला ने तीनों आरोपियों से कहा कि उसका एक प्रेमी है और वह "उसके साथ खुश है" और "उसे धोखा नहीं देगी।" पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके प्रेमी को जान से मारने और उसके माता-पिता के खिलाफ़ झूठे मामले दर्ज करने की धमकी दी। उसके अनुसार इन लोगों ने धमकी दी कि वो मुंह बंद रखे।

 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस केस में "हर पहलू की जांच की जा रही है। हम तीनों आरोपियों और पीड़िता की कॉल डिटेल भी खंगाल रहे हैं।" मेडिकल जांच में लॉ कॉलेज की छात्रा के इस आरोप की पुष्टि हुई है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kolkata gang rape case, Student, gang rape, marriage proposal, Kolkata Police
OUTLOOK 28 June, 2025
Advertisement