Advertisement
20 April 2016

सड़क एवं पुल निर्माण के लिए गडकरी से मिले लालू और तेजस्वी

सड़क एवं पुल निर्माण के लिए गडकरी से मिले लालू और तेजस्वी | गूगल

मुलाकात के दौरान महात्मा गांधी सेतु के पुननिर्माण, एनएच 107 पर बीपी मंडल पुल का निर्माण, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर एक अन्य पुल के अलावा साहेबगंज मनिहारी के बीच गंगा नदी पर पुल, फुलौत बिहपुर के बीच कोसी नदी एवं सोन नदी पर पुल के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बिहार के लिए कई योजनाओं की घोषणा की कि जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से डीपीआर दे दिया गया। उन्होने कहा कि इससे पहले भी कई बार योजनाओं को शुरू कराने की पहल की गई लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो पाई। 

TAGS: बिहार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, नितिन गडकरी, सड़क, पुल, निर्माण कार्य
OUTLOOK 20 April, 2016
Advertisement