Advertisement
07 December 2015

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरका पहाड़, हजारों सैलानी फंसे

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरका पहाड़, हजारों सैलानी फंसे | गूगल

 

अभी तक के समाचार के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 21 बंद हो गया है। फिलहाल किसी के घायल होने का समाचार नहीं है। कुल्लू मनाली और मंडी में हजारों सैलानी ट्रैफिक जाम में फंस गए हैं। यह इलाका मंडी के दवाड़ा इलाके में आता है। यहां एक पहाड़ दरक कर ब्यास नदी में गिर गया है। गौरतलब है कि मंडी से कुल्लू-मनाली जाने वाली यह सड़क काफी संकरी है। एक ओर ब्यास नदी है तो दूसरी ओर पहाड़। पहाड़ नदी में गिरने से वह गाद से भर गई है।

Advertisement

हालांकि मलबा हटाने का काम शुरू हो चुका है लेकिन कहा नहीं जा सकता कि यह काम कब तक पूरा होगा। इस संकरी सड़क और नदी से मलबा हटाने का काम भी काफी जोखिम भरा है। बर्फ जमा देने वाला ग्लेशियर्स का ठंडा पानी और वह भी ऐसी सर्दी में। ऐसे में मैदानों से वहां सड़क पर फंसे सैलानियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। नदी किनारे की रातें और भी ठंडी हैं।  

 

 

TAGS: चंडीगढ़, मनाली, लैंडस्लाइड, ब्यास नदी
OUTLOOK 07 December, 2015
Advertisement