Advertisement
02 June 2025

सिक्किम में लैंडस्लाइड से आर्मी कैंप तबाह; 3 की मौत, 6 जवान लापता

सिक्किम में लैंडस्लाइड से आर्मी कैंप तबाह; 3 की मौत, 6 जवान लापता

सिक्किम के छतेन में एक सैन्य शिविर पर भूस्खलन के बाद तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और छह सैनिक लापता हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मंगन जिले के लाचेन कस्बे के पास रविवार शाम सात बजे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

अधिकारी ने एक बयान में कहा, "क्षेत्र में भारी और लगातार बारिश के बाद भयावह भूस्खलन हुआ, जिससे तीन जवानों की मौत हो गई, जिनकी पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में हुई है।"

Advertisement

अधिकारी ने एक बयान में बताया कि जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार अन्य जवानों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है।

उन्होंने कहा, "छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।"

रक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।

TAGS: Landslides, army camp, siklim, 3 soldiers died
OUTLOOK 02 June, 2025
Advertisement