Advertisement
04 August 2016

जंंग ने फैसलेे को संविधान की जीत बताया, सिसोदिया बोले सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

google

जंग ने कहा कि कोर्ट का फैसला बताता है कि हमने वहीं किया जो संविधान के अनुसार सही था। यह एक तरह से संविधान की जीत है। जंग ने कहा कि अब दिल्‍ली सरकार को समझ लेना चाहिए कि उसके सारे फैसले गैर संवैधानिक थे। इधर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्‍ली में एक चुनी हुई सरकार है। लिहाजा दिल्‍ली की जनता के फैसले का सम्‍मान होना चाहिए।   

हाई कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली में 1993 से चुनी हुई सरकारें रही हैं। दिल्ली की सत्ता को 20 साल तक भाजपा और कांग्रेस ने चलाया है। उसके बाद एक नई पार्टी आयी, जिसे लोगों ने भारी बहुमत से जिताया। दिल्ली की जनता कांग्रेस और भाजपा से ऊब गयी थी, इसलिए तय किया इन्हें अब दिल्ली विधानसभा में नहीं आने देना है।” सिसोदिया ने आगे कहा, “20 साल तक कोई परेशानी नहीं थी, केवल जनता दुखी थी। जैसे ही हमने भ्रष्टाचार रोकने की शुरुआत की इन लोगों के लिए संकट शुरू हो गया”।

 उच्च न्यायालय में आप सरकार के वकील ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ तत्काल अपील दायर करेंगे। आप सरकार की ओर से भी कहा गया है कि वे संवैधानिक बेंच तक अपील करेंगे। इस फैसले को लेकर अभी आप सरकार मंथन में लगी है जबकि भाजपा ने आप पर चौ तरफा हमला बोला है। इसके साथ ही कानूनी विकल्प देखे जा रहे हैं। आप ने कहा है कि यह जनता के अधिकारों की लड़ाई है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्‍ली, अरविंद केजरीवाल, सरकार, हार्इ्रकोर्ट, एलजी, नजीब जंग, delhi, arvind kejariwal, najeeb jung, high court, lg, supreme court, constitution
OUTLOOK 04 August, 2016
Advertisement