Advertisement
19 April 2017

अन्नाद्रमुक नेता दिनकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

अन्नाद्रमुक नेता दिनकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी | गूगल

संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीर रंजन ने लुक आउट नोटिस जारी होने की पुष्टि की है और कहा है कि यह एक एहतियाती कदम है। पुलिस ने बताया कि आव्रजन अधिकारियों को सर्तक कर दिया गया है। इससे पहले अपराध शाखा ने इस सिलसिले में कथित बिचौलिये सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। उसका दावा है कि उसने दिनकरन को कहा था कि पाटी चुनाव चिन्ह मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग से उसके पक्ष में फैसला आएगा।

27 वर्षीय व्यक्ति ने दिनकरन को बताया था कि चुनाव आयोग में उसके संपर्क हैं और उसके संपर्क से शशिकला गुट को तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अन्नाद्रमुक का चुनाव चिन्ह दो पत्ती मिल जाएगा।

TAGS: Delhi Police, lookout notice, AIADMK leader, TTV Dinakaran, दिल्ली पुलिस, अन्नाद्रमुक नेता, टीटीवी दिनकरन, लुकआउट नोटिस
OUTLOOK 19 April, 2017
Advertisement