Advertisement
10 November 2020

मध्य प्रदेश: चंबल में भाजपा पर भारी कांग्रेस, सिंधिया के तीन मंत्रियों की जीत पर संकट

FILE PHOTO

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि चंबल क्षेत्र के लोगों ने सिंधिया के खिलाफ वोट किया है। इसी क्षेत्र से कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिल रही है। दूसरी ओर सिंधिया समर्थक तीन मंत्रियों पर हार की तलवार लटक रही है। तीनों मंत्री शुरुआती दौर से ही लगातार पीछे चल रहे है। बसपा का खाता भी इसी क्षेत्र से खुल रहा है।

चंबल में भाजपा पर भारी कांग्रेस

चंबल की 7 में से पांच सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मंत्री एंदलसिंह कंषाना मुश्किल में नजर आ रहे हैं। वे कांग्रेस उम्मीदवार अजबसिंह कुशवाहा से लगातार पीछे चल रहे हैं। एंदलसिंह दिग्वजयसिंह के करीबी थे और कमलनाथ सरकार से नाराजगी के चलते भाजपा का दामन थामा था। दिमनी से मंत्री गिर्राज दंडोतिया भी कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्रसिंह तोमर से पीछे हैं। मेहगांव सीट पर कांग्रेस के हेमंत कटारे ने मंत्री ओपीएस भदौरिया को पीछे छोड़ दिया है। मुरैना में बसपा के रामप्रकाश राजौरिया ने बढ़त बना रखी है। जोरा में भाजपा के सूबेदार सिंह आगे है

Advertisement

20 सीटों पर भाजपा को निर्णायक बढ़त

मतगणना के आधे से ज्यादा राउंट पूरे होने के बाद भाजपा को मालवा, ग्वालियर, निमाड़ और बुंदेलखंड में एकतरफा बढ़त मिलती नजर आ रही है। चंबल में कांग्रेस भारी पड़ती दिख रही है। भोपाल क्षेत्र की दो सीटों में एक-एक सीट पर भाजपा-कांग्रेस आगे चल रहे हैं। महाकौशल की इकलौती सीट भाजपा को जाते दिख रही है। कुल मिलाकर 28 में से 20 सीटों पर भाजपा, 7 पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा प्रत्याशी की बढ़त है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh Election result, Congress, heavy, BJP, Chambal, crisis over, Scindia's three minister, victory
OUTLOOK 10 November, 2020
Advertisement