Advertisement
31 January 2018

मध्य प्रदेशः विवादों में घिरा किसानों का विदेश दौरा

google

मध्य प्रदेश के 30 किसानों का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा विवादों में घिर गया है।  ये किसान खेती की तकनीक सीखने के लिए इन देशों की यात्रा करने वाले हैं। सरकार ने कहा है कि किसानों का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया गया है जबकि कांग्रेस का कहना है कि इन देशों के दौरों पर जाने वाले लोग किसान नहीं बल्कि भाजपा नेता और उनके परिवार के सदस्य हैं।


राज्य के बागवानी मंत्री एसपी मीणा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाने के लिए तीस किसानों का चयन किया गया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए भी किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे पर इसके लिए मात्र 18 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से किसानों को काफी फायदा होगा।

Advertisement


दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाने वाले किसानों के दल में पूर्व भाजपा विधायक और उनके संबंधियों के नाम भी हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग किसानों के लिए आवंटित पैसे से विदेश के दौरे पर जा रहे हैं। मिश्रा ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2013-14 से किसान विदेश अध्ययन यात्रा शुरू की थी। इसका मकसद है कि किसान विदेश जाएं और वहां की तकनीक का अध्ययन कर इसे अपने प्रदेश में लागू करें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh, Foreign, tour, farmer, disputes
OUTLOOK 31 January, 2018
Advertisement