Advertisement
26 March 2018

महाराष्ट्र के 91 किसानों ने की इच्छामृत्यु की मांग, फसलों की सही कीमत नहीं मिलने से हैं परेशान

ANI

महाराष्ट्र में लगातार परेशान किसानों का आंदोलन जारी है। इस कड़ी में अब राज्य के बुलढाणा जिले के 91 किसानों ने राज्यपाल और एसडीओ को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुलढाणा जिले के 91 किसानों ने राज्यपाल और सब डिविजन ऑफिस (एसडीओ) को खत लिख इच्छामृत्यु की मांग की है। उन्होंने पत्र में अपनी समस्याओं के बारे में भी लिखा है। किसनों ने कहा है कि उन्हें फसल का रही दाम नहीं मिल रहा है और वहीं, हाईवे के लिए ली गई उनकी जमीन का सही मुआवज नहीं मिला है। हाईवे नंबर 6 पर निर्माण कार्य चल रहा है।


Advertisement

इसी महीने करीब 30 हजार किसानों का समूह नाशिक से लेकर मुंबई तक पूर्ण कर्ज माफी और विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था। सरकार के आश्वासन के बावजूद किसानों का इच्छामृत्यु के लिए राज्यपाल को पत्र लिखना उनकी गंभीर स्थिति को बयां करता है।

गौरतलब है कि इसी महीने सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने इच्छा मृत्यु को दिशानिर्देशों के साथ मंजूरी दी थी। कोर्ट ने कहा था कि मनुष्यों को सम्मान के साथ मरने का हक है। लेकिन किसानों ने इच्छा मृत्यु की मांग करके सबको हैरान कर दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra, 91 farmers, submitted a letter, to the Governor & SDO, permission for Euthanasia
OUTLOOK 26 March, 2018
Advertisement