Advertisement
11 May 2018

महाराष्ट्र की जेल में शुरू हुआ रेडियो स्टेशन, कैदी ही संभाल रहे इसकी कमान

जेल का नाम सुनते ही दिमाग में यातनाएं, दर्द, दुख की तस्वीरें उभरने लगती है। लेकिन कई जेल ऐसे भी होते हैं जहां कैदियों को सुधारने के लिए अलग रास्ते अपनाए जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है महाराष्ट्र के अहमदनगर जेल में।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जेल प्रशासन ने कैदियों में सुधार और बदलाव के लिए एक आंतरिक रेडियो स्टेशन लॉन्च किया है। इस रेडियो स्टेशन को कैदियों द्वारा ही चलाया जाएगा।

जेल अधीक्षक एनजे सावंत ने कहा, “यह रेडियो स्टेशन बंदियों के लिए है और इसे वही चलाएंगे। इस रेडियो स्टेशन पर स्वास्थ्य से जुड़ी बातें होंगे, विशेष फरमाइश वाले गाने चलाए जाएंगे, साथ ही भजनों को भी चलाया जाएगा।”

Advertisement

कैदियों को रेडियो का आनंद देने के लिए हर बैरक में स्पीकर इन्सटॉल किए गए हैं। सीनियर जेलर शामकांत शेडगे ने कहा, “यह योजना कैदियों के मन से नकारात्मकता निकालने और उनमें सकारात्मक विचारों को भरने के लिए चलाई गई है।”

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra, Ahmednagar, Jail, Radio Station, Run By Prisoners
OUTLOOK 11 May, 2018
Advertisement