Advertisement
03 April 2017

महाराष्ट्र : कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र : कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या | google

स्थानीय पुलिस थाने के उप निरीक्षक नवनाथ नाइक ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जामखेद तहसील के अंतर्गत धोत्री गांव के विनोद हरिभाउ पोटे ने अपने खेत में एक पेड़ से लटक कर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक, पोटे के रिश्तेदारों ने बताया कि किसान ने एक साहूकार से ऋण लिया था और वह उसे अदा कर पाने की स्थिति में नहीं था। उन्होंने कहा कि ऋण अदा नहीं कर पाने के कारण वह दबाव में था और उसी के चलते उसने यह अतिवादी कदम उठाया।

पुलिस ने कहा कि ऋण की राशि के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड़ नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से किसानों के कर्ज माफी के लिए एक नई योजना शुरु करने की अपील की है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार दोनो की ही हिस्सेदारी होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र में 1.08 करोड़ किसान हैं, जिन्होंने खेती बाड़ी के विभिन्न बैंकों से करीब 64 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है। इसमें से करीब साढ़े 31 लाख किसानों का बैंकों पर करीब 30 हजार 500 करोड़ रुपये बकाया है। भाषा

TAGS: महाराष्ट्र, कर्ज, परेशान, आत्महत्या, Maharashtra, farmer, suicide, bebt
OUTLOOK 03 April, 2017
Advertisement