Advertisement
28 June 2020

महाराष्ट्र में लॉकडाउन प्रतिबंध 30 जून के बाद भी जारी रहेगा: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश से लॉकडाउन अभी नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है। इसके चलते 30 जून के बाद भी लॉकडाउन प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अनलॉकडाउन प्रक्रिया को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

ठाकरे ने आज यानी रविवार दोपहर राज्य को संबोधित करते हुए कहा, "यह मत सोचिए कि 30 जून के बाद लॉकडाउन प्रतिबंध खत्म हो जाएगा, कोविड-19 का खतरा अभी भी बना हुआ है और सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।"

कोविड-19 के अलावा, उन्होंने कहा कि लोगों को अन्य मानसून रोगों जैसे मलेरिया और डेंगू से खुद को बचाना चाहिए। सीएम ने महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी डॉक्टरों और निजी अस्पतालों से अपनी सेवाएं शुरू करने की अपील की।

Advertisement

इसके साथ ही, मुंबई पुलिस ने रविवार को हैशटैगमिशनबिगिनअगेन के तहत कई उपायों की घोषणा की, ताकि लोगों से दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की जा सके।

पुलिस उपायुक्त और मुंबई पुलिस प्रवक्ता प्रणय अशोक ने कहा कि भोजन, सब्जियां, बाजारों की यात्रा, सैलून, नाई की दुकानों के लिए केवल 2 किलोमीटर के दायरे में आवश्यक गतिविधियों के लिए बाहरी गतिविधि को जारी रखा गया है। लोगों और वाहनों के लिए रात के कर्फ्यू को रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया जाएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra, Lockdown, Restrictions, Continue, Beyond June 30, Uddhav Thackeray
OUTLOOK 28 June, 2020
Advertisement