Advertisement
02 October 2024

महाराष्ट्र: पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र: पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में बावधन के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया है। बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और उसमें आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि हादसा कोहरे या तकनीकी खामी की वजह से हुआ होगा।

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद देखते ही देखते वह आग के गुब्बारे में तब्दील हो गया। अब तक तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह अभी पता नहीं चल पाया है कि यह सरकारी था या निजी।

Advertisement

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 6.45 बजे बावधन इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई। हिंजेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया कि पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसका हेलीकॉप्टर था, क्योंकि इसमें आग लगी हुई है।

बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त को एक हेलीकॉप्टर पुणे जिले के पौड गांव में हादसे का शिकार हो गया था।

 

TAGS: Maharashtra, Three people died, Helicopter crash, Pune
OUTLOOK 02 October, 2024
Advertisement