Advertisement
30 March 2015

महाराष्ट्र सरकार को पता नहीं कल्याण गृहों में बच्चों की संख्या

महाराष्ट्र सरकार को पता नहीं कल्याण गृहों में बच्चों की संख्या | गूगल

महाराष्ट्र सरकार ने आज स्वीकार किया कि राज्य में बाल कल्याण गृहों में रहने वाले बच्चों की संख्या से वह अनजान है। राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री विद्या ठाकुर ने यहां विधान परिषद में कहा,  कुल 43 सरकारी और करीब ।, 100 निजी लेकिन सरकार से सहायता प्राप्त बाल कल्याण गृह हैं। पर इनमें रहने वाले बच्चों की संख्या के बारे में हमे जानकारी नहीं है।

ठाकुर ने बताया कि 13 सितंबर 2013 का एक सरकारी प्रस्ताव है जिसमें इन स्कूलों से एक बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाने को कहा गया है ताकि कल्याण गृहों में रहने वाले बच्चों की सटीक संख्या का पता चल सके। लेकिन अब तक एक भी बाल गृह ने ऐसा नहीं किया है। हम फिलहाल उन्हें 950 रुपया प्रति बच्चा दे रहे हैं। लेकिन हम अनुदान नहीं बढ़ा सकते क्योंकि हमारे पास बच्चों की संख्या के बारे में ब्यौरा नहीं है।

TAGS: महाराष्ट्र, बाल कल्याण गृह, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, विद्या ठाकुर
OUTLOOK 30 March, 2015
Advertisement